भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। जिले भर में चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान में 24 घंटे के अंदर कुल 107 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आर्म्स एक्ट और शराब सहित अन्य कांडों के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उसी दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 52 वारंट का भी निष्पादन किया। कट्टा, कारतूस, चाकू, विदेशी और देसी शराब बरामद किया गया। वाहन चेकिंग में 41500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...