जौनपुर, फरवरी 12 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। हिस्ट्रीशीटर स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू हत्याकांड में पुलिस पर फर्जी खुलासा किए जाने का आरोप है। विरोध में बुधवार को विद्यावती रिसॉर्ट में आयोजित जनता की अदालत अनुमति न मिलने के कारण नहीं हो सकी। जिसके विरोध में जुटी भीड़ ने नारेबाजी की तथा तहसील परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में नायब तहसीलदार को पुनः जनता अदालत लगाने के लिए अनुमति पत्र सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पांडेय के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष उक्त रिसॉर्ट पहुंच गए। जहां प्रशासन ने अनुमति न होने की बात कहकर जनता की अदालत नहीं लगने दिया। लोग आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे तथा तहसील परिसर पहुंचकर दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। श्री पांडेय ने बताया कि तहसील प्रशासन ने अनुमति पत्र ले लिया गया है। अनुमति मिलते...