पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। बुधवार देर रात गश्त कर ही पुलिस के वाहन के सामने बाघ आ गया। कलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत खारजा नहर के पास झाडियों से निकले बाघ को देख कर पुलिस कर्मी भी दंग रहे गए। निकल रहे वाहन अचानक रुक गए और थोडी देर तक बाघ सडक पर ही रहा। जिससे वाहन रुके रहे और कुछलोग वाहनों को बैक करने लगे। पूरी तरह से रुके वाहनों और शोर थमने के बाद बाघ आहिस्ता से फिर झाडियों से हेाकर ओझल हो गया। तब वाहनों के चक्के आगे बढे। रेंजर ने बताया कि लगातार सडक पर निगरानी भी करा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.