फिरोजाबाद, मई 5 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में नौ दिन पूर्व 10 लाख रुपये की लूट करने के बाद बाइक सवार नकाबपोश युवती सहित दो लुटेरे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। एसओजी और सर्विलांस सहित चार टीमें आसपास के जिलों में डेरा डाले हुए हैं। सराय शेख निवासी बंटी पुत्र ऐदल सिंह इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स बीज की दुकान में काम करता है। वह 27 अप्रैल की सुबह 10 लाख रुपये की नकदी लेकर बैंक ऑफ बडौदा में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। अध्यापक नगर चौड़ी सड़क गली नंबर पांच के चौराहे के निकट बाइक सवार नकाबपोश युवती सहित दो लुटेरे उसकी बाइक को गिरा कर तमंचा के बल पर 10 लाख की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े लूट होने की सूचना मिलने पर डीआईजी शैलेश पांडेय ने भी अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारी से जानकारी ली थी।एसएसपी आदित्य...