महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को महराजगंज पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रन फॉर एम्पावरमेंट दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ मऊपाकड़ चौराहे से शुरू होकर पुलिस लाइन तक निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी सिद्धार्थ ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।दौड़ में महिला आरक्षियों के साथ अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। ए...