पुलिस के प्रयास से परिजनों से मिली लापता विक्षिप्त महिला
सिमडेगा, अप्रैल 1 -- बानो, प्रतिनिधि। पुलिस ने बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम से लापता एक विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि 29 मार्च को बानो थाना क्षेत्र के सोय गांव के ग्रामीणों ने एक महिला को इधर-उधर भटकते देखा। इसके बाद महिला को बानो पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू किया। काफी खोजबीन और जांच के बाद महिला की पहचान 27 वर्षीय जोबोना गुड़िया, पिता डरूआ गुड़िया निवासी ग्राम जगमुंडी मकरांडा, थाना मनोहरपुर, पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई। इसके बाद थाना प्रभारी श्यामनंदन सिंह और बानो पुलिस के द्वारा संबंधित थाना और स्थानीय मुखिया के सहयोग से महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित कर महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.