कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, संवाददाता। जुमे की नमाज को लेकर पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिण व सेंट्रल जोन में पुलिस प्रशासन एक दम अलर्ट रहा। खासतौर से संवेदनशील इलाकों में शुमार यतीमखाने में पुलिस का चप्पे-चप्पे में पहरा रहा। जबकि विभिन्न इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर नमाजियों काे सुरक्षा का एहसास दिलाने के अलावा ड्राेन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की। वहीं आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें सोशल मीडिया पर भी नजर जमाए थी।पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल व जेसीपी लॉ एंड आर्डर विपिन ताडा ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण जुमे की नमाज अदा कराने को लेकर यतीमखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को तमाम निर्देश देने के साथ जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। इस दौरान डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव रहे। वहीं, डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी मछरिया, बाबूपुरवा मे...