संभल, मार्च 18 -- जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र की पहल एक बार फिर रिश्तों को जोड़ने में सफल रही। कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन और डॉ प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चंदौसी स्थित परामर्श केंद्र पर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गौशाला रोड स्थित पिंक चौकी में, केंद्र प्रभारी डॉ रुकम पाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। यहां पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर खत्म करने का प्रयास किया गया। बैठक में कुल 20 मामलों (पत्रावली) की सुनवाई की गई, जिनमें से 4 मामलों का निस्तारण हुआ। खास बात यह रही कि एक परिवार को आपसी सहमति से फिर से मिलाया गया, जबकि 3 मामलों में पक्षकारों द्वारा रुचि न लेने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया।इस दौरान काउंसलर श्वेता गुप्ता, पूनम अरोरा, उपनिरीक्षक महेश गंगवार, मनोहर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.