शामली, अप्रैल 27 -- एक व्यक्ति ने पुलिस कार्रवाई से बचाने और छुड़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 19700 रुपये बरामद किए गए हैं। हेड कांस्टेबल ललित शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि शनिवार को वह अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में गश्त कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ला आलकलां में एक युवक मिला, जिसने व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे एक ऑडियो के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि उक्त ऑडियो में हाकम निवासी मोहल्ला आलखुर्द किसी अन्य से बातचीत करता हुआ सुनाई दे रहा है, जिसमें वह रुपये वापस करने की बात कह रहा है। आरोप है कि बातचीत में यह भी कहा गया है कि 50 हजार रुपये पुलिस से बचाने और छुड़ाने के नाम पर लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिसकर्...