हापुड़, अप्रैल 11 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर की मंढैया निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहते हुए नाम कटवाने के ना पर 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित द्वारा पोर्टल पर की गई शिकायत में मिली जानकारी के बाद इसका राजफाश हो गया है। पीड़ित ने अब रूपये लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके ही गांव निवासी एक व्यक्ति ने स्वयं को एक पार्टी का नेता बताते हुए उसका नाम एक मामले में रिपोर्ट में दर्ज होने की बात कहीं। उसने नाम कटवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। उसने उसको 20 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित ने बताया कि मामले की सच्चाई जानने के लिए उसने पोर्टल पर मामले की शिकायत की तो मामले की सच्चाई सामने आई और कोई रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कहीं। सच्चाई साम...