मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस के नाम पर बदमाश आमलोगों और कामगारों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दीघरा व मस्जिद चौक के बीच हुआ। यहां देर रात बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसकी बाइक भी छीन ली। पीड़ित मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोका। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग की बात कही। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद पीड़ित आवेदन लेकर सदर थाना पहुंचा। यहां से उसे मनियारी थाना भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.