शाहजहांपुर, मार्च 15 -- पुलिस से युवक को छुड़ाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नजरपुर मोहल्ला के अली हसन ने बताया कि बीते दिनों एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने उसके पुत्र सलीम को पकड़ लिया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके मोहल्ले के हाशिम, खैरपुर गांव निवासी रोमान एवं कमलापुर गांव निवासी सचिन ने सलीम को पुलिस से छुड़ाने के नाम पर तीन बार में डेढ़ लाख रुपए उनसे ले लिए। उन्होंने बताया कि सलीम नहीं छूटा और वह जेल चला गया।अली हसन ने बताया कि सलीम के जेल जाने के बाद उसने तीनों आरोपियों से अपना रुपया वापस मांगा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.