पुलिस के जवानों को बड़े हथियारों की जगह मिलेगी पिस्टल
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार पुलिस के जवान अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटी के दौरान राइफल नहीं ढोएंगे। उनकी जगह जवानों को पिस्टल दी जाएगी। गृह विभाग ने 40 हजार पिस्टल की खरीदारी को मंजूरी दे दी है। इन हथियारों की खरीदारी अलग-अलग चरणों में होगी। बड़े हथियार सिर्फ रिजर्व गार्ड के पास रहेंगे।बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात जवानों को हल्की पिस्टल से लैस किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि राइफल भारी होने के कारण भीड़ में जवानों को परेशानी होती है। पिस्टल हल्की होने से जवान आसानी से मूव कर सकेंगे। गोली चलने पर बड़े हथियार से ज्यादा नुकसान की संभावना रहती है। यह भी पढ़ें- बढ़ गए हैं शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पिस्टल से टारगेटेड कार्रवाई संभव होगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.