बक्सर, फरवरी 13 -- चक्की, एक संवाददाता। चक्की थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार पूरी तरह सूना रहा। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार में एक भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जमीन विवाद सहित विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को थाना स्तर पर ही त्वरित न्याय मिल सके। इस बार निर्धारित समय तक एक भी आवेदक ने उपस्थिति दर्ज नहीं करायी। थाना प्रशासन निर्धारित समय तक फरियादियों के आने की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अंतत: जनता दरबार बिना किसी आवेदन के ही समाप्त हो गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार पहुंचकर व्यवस्था का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.