कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर देहात। जिले में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए एसपी के निर्देश पर एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ तीन थानों की संयुक्त टीम ने हॉटस्पाट चिह्नित कर संयुक्त अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से दस शातिर साइबर ठगों को दबोच लिया। यह शातिर लोगों को शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या विजलेंस अथवा पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाकर ठगते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए सभी शातिरों का चालान कर दिया। भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर होने वाली मानीटरिंग में जिले में साइबर अपराधों के बढ़ने के संकेत मिलने के बाद एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने साइबर अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अकबरपुर, रूरा, गजनेर थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम को इनके हाट स्पॉट चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद सक्रिय ...