आगरा, जनवरी 7 -- आजाद अधिकार सेना ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्य न्यायाधीश के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 19 दिसंबर 2025 को वाराणसी स्थित अदालत परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर से पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया। प्रदेश सचिव अमित कुमार चाहर, अंजनी कुमार सक्सेना, विनोद कुमार, विपिन शाक्य, केपी सिंह तोमर आदि ने संलिप्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और घटना पर स्वत: संज्ञान लिए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...