बगहा, फरवरी 3 -- नौतन, एक संवाददाता।।थाना क्षेत्र के बुधवलिया निवासी, मंडल कारा बंदी गोरख मुखिया 75 वर्ष की मौत सोमवार को दम फुलन के वजह से ईलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके के गांव दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के बुधवलिया गांव लाया गया। जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव का माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार को पुलिस की उपस्थिति में उनका दाह संस्कार किया गया है। गोरख मुखिया एक कांड़ में अप्राथमिकी अभियुक्त थे। उसी केस में वे मंडल कारा में बंदी थे। वहीं विधी व्यवस्था को लेकर सदर टू डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने जायज़ लिया। जहां पुलिस अभी भी दक्षिण तेल्हुआ के बुधवलिया में पुलिस कैंप कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...