हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र पुलिस केंद्र हाजीपुर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वैशाली विक्रम सिहाग के द्वारा पुलिस सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा में सभी संवर्ग के कर्मियों एवं पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। बैठक के दौरान लंबित यात्रा भत्ता, परिधान भत्ता, निकासी से संबंधित विषयों तथा बैरकों की साफ-सफाई एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की भी सभी समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.