बगहा, जून 25 -- बेतिया,एक संवाददाता। कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करना चाहिए।दृढ़ संकल्प,सच्ची लग्न और ईमानदारी से ड्यूटी करने से आप लोग जीवन काफी तरक्की कर सकते है।मिले जिम्मेवारियों को बिना भेद भाव,सच्ची लग्न से निभाने की हमेशा कोशिश करनी चाहिए।उक्त बाते चम्पारण छेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक हर किशोर राय ने कही वे मंगलवार को पुलिस केंद्र मे आयोजित प्रशिक्षुओं सिपाहियों के पासिंग आउट परेड को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।डीआईजी के द्वारा दीक्षांत पारण परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया।उन्होंने कहा की जीवन में सदैव सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलते हुए अपनी ड्यूटी करनी चाहिए।पासिंग आउट परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने अद्भुत ऊर्जा, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया...