मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस केंद्र, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को 2025 बैच के 303 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह हुआ। प्रशिक्षु सिपाहियों ने परेड में अपनी शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इसके साथ ही नवप्रशिक्षित सिपाहियों ने राष्ट्र, संविधान और नागरिकों की सुरक्षा पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस केंद्र में 303 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेडसमारोह में सम्मानित अधिकारी समारोह में तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी रेल बीना कुमारी, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार सिंह प्रभाकर, डीएसपी साइबर-सह-उप प्राचार्य हिमांशु कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने प्रशिक्षु सिपा...