सीवान, जून 25 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित पुलिस केंद्र में बुधवार को प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सारण क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक निलेश कुमार, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय व पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षु सिपाहियों के अनुशासन, शारीरिक दक्षता, परेड संचालन क्षमता व विभिन्न प्रशिक्षण कौशलों का अवलोकन किया। इन्होंने प्रशिक्षुओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि दीक्षांत पासिंग आउट परेड में कुल 10 प्लाटूनों ने भाग लिया। संपूर्ण परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर सिपाही संजीव कुमार व द्वितीय परेड कमांडर सिपाही मनीष कुमार ने किया। दीक्षां...