मोतिहारी, जनवरी 3 -- मोतिहारी । मोतिहारी पुलिस केंद्र में शनिवारी को नासिक से पहुंचे कलाकारों ने अपना करतब दिखाया। नासिक के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल मोतिहारी में अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर दांतों से गाड़ी को खींचकर अपना करतब दिखाया। मोतिहारी पुलिस लाइन में पहुंचे नासिक के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अपने नाती व पोतों के साथ करतब दिखाकर पुलिसकर्मियों को प्रेरित भी कर रहे हैं। साथ ही एक पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में अपनी जिप्सी को दांतों से खींचते हुए दिखाई दिए। वहीं एक कलाकार बालों से सिलेंडर उठाकर उसे पूरा घुमाया। मोहम्मद अब्दुल ने कहा कि उनका परिवार इस कला को दिखाता है। बचपन से वे करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.