कोडरमा, फरवरी 15 -- चंदवारा। पुलिस केंद्र चंदवारा से महाशिवरात्रि पर महादेव की बारात निकाली गई। बारात को रवाना जिले के पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने किया। बारात में शिव पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहा। बारात में पुलिस जवान डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए चंदवारा पुराना थाना पहुंचे। यहां बारातियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बारात पुनः चंदवारा पुलिस केंद्र पहुँची, जहाँ पर भंडारे के साथ समापन किया गया। मौके पर विध्याचंद्र शर्मा,चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत कुमार, मुकेश कुमार रवि,रामजी यादव, नंदलाल महतो,सरोज वर्मा,संटू टुड्डू एवं पुलिस जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...