लखनऊ, जुलाई 13 -- निगोहां पुलिस की एक मानवीय और सराहनीय पहल सामने आई है, जिसमें आठ साल के रिश्ते को टूटने से बचा लिया है। एक परिवार को फिर से खुशियों की सौगात दी। निगोहां थाने की महिला पुलिसकर्मी की सूझबूझ और सफल काउंसिलिंग के चलते पति पत्नी अपने पुराने सारे मनमुटाव भुलाकर फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए हैं। ​भरण-पोषण न करने का था आरोप

काउंसलिंग की प्रक्रिया ​निगोहां के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी आठ साल पहले आशियाना निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिनों में ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। परेशान विवाहिता ने निगोहां थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसका पति न तो उसकी परवाह करता और न ही उनके दो मासूम बच्चों का खर्च उठाता है। बच्चों के पालन पोषण के लिए उसे खुद मजबूरन बाहर जाकर काम करना पड़ रहा है। पीड़िता इ...