बेगुसराय, जून 9 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा एवं आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, गोलीबारी, रंगदारी एवं अन्य संगीन आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

पुलिस प्रशासन पर सवाल उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को पत्र भेजकर कहा है कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि दिनदहाड़े डायल-112 पुलिस टीम की मौजूदगी में भी गोलीबारी एवं हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हाल के दिनों में फतेहा में हथियारों के बल पर दुकानदारों से रंगदारी की मांग करते हुए लूट की ...