अररिया, अप्रैल 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। चर्चित डबल हत्याकांड के चार दिन बाद शहर की स्थिति भले ही सामान्य हो गई हो, लेकिन पुलिस प्रशासन की सतर्कता जारी है। घटनास्थल समेत शहर के संवेदनशील और चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती जारी है, वहीं लगातार गश्ती कर माहौल पर पैनी नजर रखी जा रही है। मृतकों के घरों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।इधर, पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच को तेज कर दी है। इसी कड़ी में फारबिसगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार अपनी टीम के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और वहां हुई तोड़फोड़ व नुकसान का जायजा लिया। घटना के दौरान घायल हुए कर्मियों एवं भगदड़ में जान बचाकर भागे लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिससे घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके। मामले में नया मोड़ तब आया जब...