फिरोजाबाद, नवम्बर 16 -- नगला बीच कस्बा नगला बीच स्थित भूमि के मालिकाना हक को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इससे यहां पर हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर थाना रजावली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को नियंत्रित कर चार लोगों को एहतियातन पुलिस हिरासत में लिया, ताकि स्थिति बिगड़ने न पाए। नगला बीच में भूमि का यह विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन इसका समाधान नहीं निकल पा रहा था। शुक्रवार को मामला फिर तूल पकड़ गया। इसके बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप भी जरूरी हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रजावली ब्रज किशोर ने मौके पर पहुंच कर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एहतियात के तौर पर की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति न पैदा हो सके।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.