जौनपुर, जुलाई 10 -- जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की शाम को इधर उधर भटक रहा एक आठ वर्षीय बालक पुलिस की सक्रियता से मां बाप को मिल गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को किसी ने उक्त बालक को भटकता देख कर सूचना दिया। सूचना मिलते ही वह चौकी प्रभारी कस्बा जफराबाद राधेश्याम सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। वह बच्चे को अपने साथ थाने लिवा गए। पहले तो वह काफी घबराया हुआ था। थानाध्यक्ष ने उसे समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद बालक ने स्वयं को बिहार के नालंदा जनपद का निवासी बताया। वह पूरा पता नहीं बता पाया। बालक की पहचान करने के लिए थानाध्यक्ष ने नालंदा पुलिस से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। काफी प्रयास के बाद से बालक के परिजनों का पता चला। वह नालन्दा जनपद के गांव पछवारा नल, पोस्ट मेघी नौंगवा, जनपद है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल के माध्य...