कौशाम्बी, मार्च 26 -- कोखराज थाना से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर बनाए गए यार्ड से चोरी की दो ट्रकों को पकड़कर एसटीएफ ने जिले की पुलिस को चौंका दिया है। इस कार्रवाई के बाद से कोखराज थाना पुलिस निशाने पर आ गई है। फाइनेंस गाड़ियों की किस्त टूटने पर कासिम अपने गुर्गो के साथ हाइवे से गाड़ियां खींचता था। विवाद होने पर पुलिस की मदद से उन्हें जबरन यार्ड तक ले जाता था। इसके एक नहीं बल्कि कई प्रमाण है। पुलिस का सीसीटीवी व यार्ड का सीसीटीवी कैमरा भी इस बात की गवाही दे सकता है। प्रयागराज के सबसे चर्चित गांव मरियाडीह के कासिम अहमद पुत्र सिद्दीक अहमद ने कोखराज थाना के पीछे तीन सौ मीटर की दूरी पर अलीगंज गांव के सामने स्थित एक यार्ड का एग्रीमेंट कराया। यार्ड का एग्रीमेंट कराते ही कासिम अहमद ने सबसे पहले कोखराज थाना के सिपाहियों व दरोगाओं से नजदीकी बढ़ाई। गह...