संवाददाता, अप्रैल 5 -- कानपुर के कल्याणपुर में सेक्स रैकेट के खुलासे के दूसरे दिन पुलिस ने इस मामले में सीसामऊ चौकी इंचार्ज नितिन यादव को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि उन्हें सेक्स रैकेट संचालन की पूरी जानकारी थी लेकिन वह सूचना दबाए रहे। पुलिस आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। एसआई के साथ ही कई और पुलिसकर्मियों के तार भी रैकेट से जुड़ रहे हैं। उधर, गिरफ्तार आरोपी रोहित वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके मोबाइल से मिले 18 होटलों की गोपनीय जांच भी कराई जा रही है।सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, रडार पर 18 होटल पुलिस आयुक्त से तीन दिन पहले पश्चिम बंगाल की एक युवती ने बर्रा निवासी रोहित वर्मा पर अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने और ब्लैकमेल कर जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इस मामले की जांच एसओज...