कानपुर, मई 15 -- कानपुर, संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस ने विवेचना प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए विभिन्न थानों एवं इकाइयों के विवेचकों को 945 टैबलेट वितरित किए जाएंगे। गुरुवार को अपर पुलिस उपायुक्त लाइन अर्चना सिंह ने चकेरी, नजीरा, फजलगंज, चमनगंज और कोतवाली समेत कई थानों के 150 विवेचकों को टेबलेट दिए। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के अनुसार टैबलेट के माध्यम से विवेचना कार्य को अधिक तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाएगा। इससे केस डायरी तैयार करने, दस्तावेजों के संकलन. डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित रखरखाव और विभिन्न पोर्टलों पर त्वरित अपडेट में सुविधा मिलेगी। सभी टैबलेट पर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर का एआई जनरेटेड यूनिक क्यूआर कोड लगाया गया है। जिससे टैबलेट की पहचान, उपयोग, मॉनिटरिंग, रिपेयर और रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आ...