हाथरस, अगस्त 28 -- हाथरस, संवाददाता। एक युवक का पुलिस की वर्दी में वीडियो वायरल हो गया है। एक्स के माध्यम से मिली शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक ने पुलिस की वर्दी और पिस्टल के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। फोटो वायरल होने के बाद किसी व्यक्ति ने एक्स के माध्यम से पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुरसान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मुरसान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि एक्स पर मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम शिवम निवासी मोहल्ला खाई थाना मुरसान बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...