पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने जीएसटी सलाहकार को बंधक बनाकर 29 लाख वसूले
नोएडा, अगस्त 9 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। एसयूवी सवार तीन बदमाशों ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित एगिन रॉयल सोसाइटी निवासी जीएसटी सलाहकार को आठ घंटे तक बंधक बनाकर 29 लाख रुपये वसूल किए। एक बदमाश पुलिस की वर्दी में था। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज कर जांच के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है। जीएसटी सलाहकार संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 20 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे अपने पालतू कुत्ते के साथ ग्रैंड विटारा कार से एटीएस चौक होते हुए ऐस एस्पायर स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। उन्हें अपने सहयोगी अनुराग का लैपटॉप ऑफिस में देना था। इसके बाद उन्हें कुत्तों को लेकर सैलून जाना था। इसी दौरान रास्ते में एक एसयूवी कार ने उनका रास्ता रोक दिया। उसमें से तीन लोग उतरे। इनमें से एक पुलिस वर्दी में था। उसकी वर्दी पर दो स्टार लगे थे। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.