फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- कायमगंज, संवाददाता उलियापुर गांव में भैंसा चोरी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 35 वर्षीय बांकेलाल की मौत हो गई, राजकुमार घायल है। जबकि दूसरे पक्ष से पुष्पेंद्र और करन के चोटे है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुसरे पक्ष पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घायल राजकुमार के अनुसार 9 अप्रैल को उनका भैंसा चोरी हो गया था। शिकायत लेकर जब वे मंडी चौकी पहुंचे तो चौकी प्रभारी ने कथित तौर पर उन्हें गालियां देकर भगा दिया और सबूत लाने को कहा। इसके बाद वे खुद ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे। जांच के दौरान वे जौरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम पहुंचे, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। राजकुमार किसी तरह भाग निकला, लेकिन बांकेलाल को हमलावरों ने पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.