आगरा, दिसम्बर 12 -- विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) विवेक कुमार ने थाना जगदीशपुरा के नशीला पदार्थ बरामदगी के मामले में आरोपी संजू को बरी करने के आदेश दिए हैं। अभियोजन आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने में असफल रहा। साढ़े सात साल पुराने मामले में आरोपी को राहत मिल गई। एक अप्रैल 2018 को एसआई मौ. नदीम ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर वायु विहार रोड के फाटक संख्या आठ पर आरोपी को नशीले पाउडर के साथ पकड़ा था। आरोपी ने अपना नाम संजू बताया था। उसके पास से एक किलोग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ था। आरोपी की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार कुशवाह ने तर्क दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...