बाराबंकी, मार्च 5 -- मसौली। क्षेत्र में बुधवार को पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते शन्ति पूर्वक होली पर्व बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया। थाना क्षेत्र में मसौली, बड़ागांव, देवकलिया, ज्योरी, बांसा, शहावपुर, बिन्दौरा, नेवला करसण्डा, करपिया, नसीरनगर, धरौली सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही रंग-गुलाल से खेलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं होली के गीतों पर थिरती रही। रंगोत्सव के बाद सभी नये नये कपड़े पहनकर एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई देकर घरों में तैयार रखें गुजिया, पापड़ आदि पकवानों को खाकर लुत्फ लिया। होली मिलन देर शाम तक चलता रहा। मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र में मुस्तैद दिखे। जैदपुर संवाद के अनुसार: कस्बा जैदपुर व आसापास के गांव में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग एक दूसरे क...