लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के भुड़वारा गांव में 40 वर्षीय वंशी लाल की संदिग्ध मौत के बाद उत्पन्न तनाव के बीच सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण रविवार से गांव में तनाव की स्थिति बनी थी, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। आपसी सहमति बनने के बाद स्थिति सामान्य हुई और अंतिम संस्कार हो पाया। बताया जाता है कि शनिवार रात भुड़वारा निवासी वंशी लाल का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वह गांव के ही कलाम के खेत में काम करने गया था। यह भी पढ़ें- खेत में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक की पत्नी संगीता ने पुलिस प्रशासन और खेत मालिकों मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.