बांदा, मार्च 18 -- बांदा। नगर कोतवाली के मर्दन नाका चौकी क्षेत्र के फूटा कुआं इलाके में दो पक्षों में रुपये के लेनदेन के विवाद में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष भिड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल हो रहे एक मिनट 27 सेकेंड के वीडियो में दो पक्षों में मारपीट हो रही है। एक महिला एक युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। गाली गलौज के बीच पुलिस भी बीच बचाव करती नजर आ रही है। मर्दननाका चौकी प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के चार लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। एक तरफ के अभिषेक जैन पुत्र अनिल जैन व दूसरे पक्ष के अश्रनी, आयुष और करन जड़िया पुत्रगण मनोज कुमार जड़िया निवासी फूटा कुआं के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.