कुशीनगर, मार्च 27 -- कप्तानगंज। कस्बे में चार कंपनियों के पेट्रोल पंप हैं। चारों पंपों पर गुरुवार को वाहनों की लंबी-लंबी लाइन प्रातः काल से सायं काल तक देखने को मिली। परतावल रोड पर सोहनी में संचालित पेट्रोल पंप पर ग्राहकों भारी भीड़ देख संचालक ने एसडीएम तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम विनोद गुप्ता ने भारी संख्या में जुटे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पेट्रोल और डीजल का वितरण हुआ। स्टॉक में मौजूद ईंधन से कई गुना ज्यादा भीड़ होने के वजह से करीब एक घंटा में ही पेट्रोल खत्म हो गया। पडरौना रोड पर संचालित भारत पेट्रोलियम, नौरंगिया रोड पर संचालित नायरा, हाटा रोड पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तथा गोरखपुर रोड पर संचालित इंडियन ऑयल के पंपों पर देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.