शाहजहांपुर, जून 2 -- बंडा। थाना क्षेत्र के गांव सिसोरा सिसोरी में पुलिस और लेखपाल की मौजूदगी में मकान का गेट तोड़े जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे वह लगातार थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है। गांव निवासी सत्यवान ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि सरकारी स्कूल के पास गाटा संख्या 285 पर उनका कई वर्षों पुराना मकान बना है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। 29 मई को आरोपी पुलिस और लेखपाल के साथ पहुंचे और मकान का गेट तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- मेड़बंदी के बाद मेड़ काटने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज सत्यवान की मां कृष्णा देवी का आरोप है कि उन्होंने हाथ जोड़कर विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर भगा दिया। पीड़ित का क...