पुलिस की मेहरबानी या सेटिंग का खेल? जिसे पकड़ना था उसे मिली सरकारी गनर की सुरक्षा
विनय शर्मा, मार्च 17 -- यूपी के मेरठ कोर्ट से चार आरोपियों के पिछले 14 साल में 100 से ज्यादा वारंट जारी हुए। पिछले 15 महीने से गैर जमानती वारंट भी जारी हैं, लेकिन मेरठ पुलिस इन आरोपियों को आज तक पकड़ नहीं पाई। यह सेटिंग का खेल है या मेरठ पुलिस का नाकारापन कि आरोपी इतने सालों से कानून और पुलिस दोनों से आंख मिचौली खेल रहे हैं। ये बात और है कि आरोपी लगातार मेरठ में घूम रहे हैं और अपना तमाम काम भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक आरोपी तो सरकारी गनर लेकर भी घूमता है। आरोपियों ने इस दौरान सरकारी ठेके लेने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र तक बनवाए, लेकिन पुलिस ने धरपकड़ नहीं की। अब सवाल उठता है कि आखिर पुलिस इस विशेष केस में ही मूक दर्शक क्यों बनी हुई है। नौचंदी थाने में शास्त्रीनगर सेक्टर-7 निवासी योगेंद्र कुमार शर्मा ने 27 जुलाई 2009 को मुकदमा अपराध संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.