पिथौरागढ़, अप्रैल 12 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। हरिद्वार के रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ को तीसरा स्थान मिला है। प्रतियोगिता के लिए पिथौरागढ़ की टीम से खीम सिंह,हेमंत पटवाल,कुलदीप बिष्ट,महेंद्र सिंह महर,दीपक पाण्डे,नवल किशोर,रोहित बोहरा ने हिस्सा लिया था। टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया है। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे,सीओ गोविंद बल्लभ जोशी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...