नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर छात्रों पर हुए हमलों के मामले में दिल्ली पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता को यूं ही जाने नहीं दिया जाएगा। पार्टी अदालतों में हर कानूनी रास्ता अपनाएगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एनएसयूआई और दूसरे छात्रों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया है। करीब डेढ मिनट के वीडियों में छात्र और युवा पुलिस पिटाई की अपनी आपबीती सुना रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं कि छात्रों की पिटाई करने वाले अफसरों पर जबरस्त दबाव डालेंगे। वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं कि जिन लोगों ने यह किया है उन पर ऐसा दबाव डालें कि अगला व्यक्ति ऐसा नहीं करे। छात्रा अपनी बातचीत में मह...