छपरा, मार्च 15 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर जिले भर में चलाए गए अभियान के दौरान शराब कारोबारियों समेत कुल 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब और कई अन्य सामान भी जब्त किए गए। अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 15 अभियुक्तों को पकड़ा गया। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी, वारंट के दो अभियुक्त, हत्या के प्रयास के दो आरोपी, आर्म्स एक्ट के एक आरोपी और साइबर धोखाधड़ी के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी के दो मामलों में दो अभियुक्तों को पकड़ा गया, जबकि ...