छपरा, जून 21 -- छपरा , हमारे संवाददाता। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.71 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनुराध कुमार पाण्डेय उर्फ बाबा, निवासी मौना साढ़ा रोड, रोहित कुमार, निवासी मौना साढ़ा रोड, थाना नगर, जिला सारण के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- नगर थाना क्षेत्र से 9 ग्राम स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तारअवैध व्यापार की सूचना गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के साढ़ा रोड स्थित मस्जिद के सामने कुछ युवक स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। इसके बाद सदर अंचलाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली ...