खूंटी, जून 21 -- PLFI Commander Shravan Das: झारखंड के खूंटी जिले से पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में सक्रिय कमांडर श्रवण दास जख्मी हो गया है। गोलीबारी में उसके पैर में गोली लगी है। घायल दास को पुलिस ने फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ कर्रा और जरियागढ़ थाना की सीमा से सटे जंगलों में हुई है। जांच में बाद में पुलिस को दास द्वारा छिपाए गए तीन हथियार मिले हैं। पुलिस ने बताया, उसने बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया हुआ था।दास ने बताया, जंगल में हथियार छिपा रखे हैं पुलिस ने बताया, श्रवण दास लंबे समय से पीएलएफआई के लिए काम कर रहा था। आरोप है कि वह फायरिंग करता था, ठेकेदारों से लेवी वसूलता था, वाहनों-पोकलेन मशीनों में आगजनी समेत कई तरह...