पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ने का आरोप, कानपुर भर्ती
कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मारपीट के मामले में आरोपी के न मिलने पर उसके छोटे भाई को पुलिस पकड़ लाई। आरोप है कि पुलिस ने उससे रुपये की मांग करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही पुलिस ने उसे सीपीआर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित को कार्डियोलॉजी कानपुर में भर्ती कराया गया है। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकडकर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस की इस बरर्बता से क्षेत्र के लोगों में भय और रोष व्याप्त है। कस्बा सिकंदरपुर में तीन दिन पहले मोहल्ला नेहरूनगर निवासी सनोज कुमार का उसी मोहल्ले के हाशिम अली के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में सनोज ने हाशिम अली, पारूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.