प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- मस्जिद पर रंग फेंकने के दोनों आरोपियों की थाने में बेरहमी से पिटाई की गई। जमानत मिलने के बाद के शरीर पर चोट के निशान देख लोग आक्रोशित हो उठे। कंधई हनुमानगंज बाजार बंदकर लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। बाद में एसपी आफिस पहुंचकर पुलिसकर्मियों की शिकायत की। डीएम के आदेश पर दोनों घायल का मेडिकल किया गया। कंधई थाने से सटे हनुमानगंज बाजार स्थित मस्जिद की दीवार पर होली के दिन रंग फेंक दिया गया। इससे नाराज लोग थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीतला प्रसाद प्रजापति और आदर्श मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। शु्क्रवार को घर पहुंचे दोनों आरोपियों के शरीर पर चोट के निशान देख बाजार और आसपास के गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। वे बाजार क...