आजमगढ़, मई 18 -- अतरौलिया। पुलिस की पहल से बिखरा परिवार एक हुआ, थाने में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाई। सरैया रत्नावे गांव निवासी सीमा राजभर पत्नी राजू राजभर ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका पति उसे खर्च नहीं देता। मारपीट करता है, आए दिन गाली-गलौज करता है। 10 मार्च को पति ने उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके करमहां डिगूरपुर थाना महाराजगंज में रह रही थी। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराई, दंपित को थाना पर बुलाया। पुलिस टीम ने पति-पत्नी की बातों को गंभीरता से सुना और आपसी समझौते के लिए समझाया। यह भी पढ़ें- कुएं से मिली महिला की सड़ी-गली लाश, फैली सनसनी पुलिस की काउंसलिंग का असर यह हुआ कि दोनों पक्ष पुरानी कड़वाहट भूलकर फिर से एक साथ रहने को तैयार हो गए। पति-पत्नी ने एक-दूस...