नवादा, अप्रैल 29 -- नवादा पुलिस की पहल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा नवादा में दुर्घटना के चिह्नित हॉट स्पॉट जगहों पर रबर स्पीड ब्रेकर (रबर स्ट्रिप) लगाये जा रहे हैं। नवादा के एसपी अभिनव धीमान द्वारा इसे लेकर एनएचएआई से समन्वय बनाकर पहल की गयी थी। जिसके बाद मंगलवार को रबर स्ट्रिप लगाने का काम जिले में यातायात पुलिस की देखरेख में शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू, बढ़ेगी सुरक्षारबर स्ट्रिप लगाने का कार्य प्रथम चरण में नवादा में एनएच-20 पर अंसार नगर स्थित अंडरपास के समीप रबर स्ट्रिप लगाये जा रहे हैं। दो स्ट्रिप पुल के नीचे व एक-एक स्ट्रिप दोनों साइड में लगाये जा रहे हैं। इससे वाहनों की गति स्वत: कम हो जाएगी और दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाएगी। बता दें कि नवादा में अंसार नगर अं...